भदोही , संवाद पत्र । यूपी के भदोही के समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय की संस्तुति पर श्रम विभाग ने केस दर्ज कराया। मुकदमे में बरामद नौकरानी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का भी जिक्र किया गया है।
विधायक के आवास पर नाबालिग नौकरानी ने की थी आत्महत्या। घटना के दूसरे दिन दूसरी नाबालिग लड़की हुई थी बरामद। लड़कियों से बाल किशोर श्रमिक के रूप में कार्य लेने की जांच में हुई पुष्टि।
एफआईआर में मुक्त कराई गई किशोरी के साथ डांट फटकार और मारपीट का भी जिक्र। मुक्त कराई गई किशोरी को नहीं दी जाती थी मजदूरी।













