लखनऊ‚ संवाद पत्र। इन दिनों ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ से शादी की है। 16 सिंतबर को उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को सरप्राइज्ड कर दिया था। शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में नजर आए। मांग में सिंदूर, गुलाबी सूट और हाथ में हाथ डाले सिद्धार्थ और अदिति को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान दोनों की सादगी ने महफिल लूट ली।
न्यूली कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, शादी के बाद पहली बार साथ में नजर आए। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। दोनों को साथ देख जहां फैंस काफी खुश हैं। फैंस दोनों की सादगी पर लट्टू हो रहे हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी के बाद पहली बार अदिती ने पिंक कलर का सूट में स्पॉट हुईं। इसके साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं और मांग में सिंदूर लगाया है। एक्ट्रेस को सिंपल लुक में देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ जींस, शर्ट, कैप के साथ स्नीकर्स कैरी किए दिखे। कैजुअल लुक में सिद्धार्थ काफी हैंडसम लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने सिद्धार्थ के लिखा- ’40s में नहीं उन्हें देख लगता है, ये 20 साल के हैं.’ एक अन्य ने लिखा- ‘समझ चीजों को खूबसूरत बनाती है…’ एक अन्य ने लिखा- ‘आपकी सादगी तो दिल जीत रही है…’
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी एक दूसरे को करीब तीन साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने कई मौकों पर खुलकर अपने प्यार का इजहार भी किया। इसी साल मार्च में उन्होंने सगाई की थी। अदिति की ये दूसरी शादी है‚ इससे पहले उन्होंने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी।














