बिग बॉस 18:- खत्म हुआ इंतजार, सलमान खान की मौजूदगी में छह अक्टूबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 18’ का तांडव।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली , संवाद पत्र । अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन छह अक्टूबर को शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होगा और जियो सिनेमा (ओटीटी) पर भी प्रसारित होगा। चैनल ने रविवार रात सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की। 

पोस्ट में एक वीडियो भी संलग्न किया गया है जिसमें सलमान खान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि इस बार कार्यक्रम का विषय ‘टाइम का तांडव’ है। पोस्ट में कहा गया, इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव चलेगा। देखिए बिग बॉस 18, छह अक्टूबर रात नौ बजे से…। इससे पहले, पिछले साल प्रसारित ‘बिग बॉस 17’ की मेजबानी भी सलमान ने की थी और उस बार मुनव्वर फारुकी विजेता रहे थे। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment