बहराइच:- दो दिन से लापता ग्रामीण का गड्ढे में मिला शव..

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

खैरीघाट/बहराइच, संवाद पत्र। जिले के ग्राम पंचायत लौकिहा निवासी एक ग्रामीण दो दिन पूर्व घर से निकला था। लापता युवक का मंगलवार सुबह शव तटबंध के निकट पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा के मजरा पश्चिमी लौकिहा निवासी राधेश्याम (45) पुत्र बहादुर रविवार शाम को सात बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। गायब राधेश्याम की तलाश में परिवार के लोग लगे हुए थे।

मंगलवार सुबह उसका शव बेल्हा बेहरौली तटबंध के निकट गड्ढे में पानी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान राधेश्याम के रूप में की। पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। पत्नी ज्ञानवती की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि पानी में डूबने से ग्रामीण की मौत हुई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment