बहराइच: इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत, गोरखपुर के निवासी थे साइबर थाने के निरीक्षक

By Sanvaad News

Updated on:

Follow Us

बहराइच, संवाद पत्र । जिले के साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर की बुधवार को लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर पुलिस महकमे में शोक है। गोरखपुर जिला निवासी अखंड प्रताप सिंह (49) पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर थे। उनकी तैनाती जिले के साइबर थाने में द्वितीय ऑफिसर के पद पर थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 

बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसको लेकर पुलिस महकमे में शोक है। जिले में निधन की सूचना पहुंची तो पुलिस अधिकारियों और साथी पुलिस कर्मियों ने शोक जताया है। मालूम हो कि छह माह पूर्व ही सिद्धार्थनगर से जिले में ट्रांसफर हुआ था। चार माह मटेरा थाने में निरीक्षक के पद पर तैनाती थी। इसके बाद साइबर सेल में भेजे गए थे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment