बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी अरब से फोन करके दिया तीन तलाक ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कैंट, संवाद पत्र । दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी अरब से पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि देवर और जेठ ने अश्लीलता करते हुए कपड़े फाड़े और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने कैंट थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में इसी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके ससुराल वाले उससे खुश नहीं थी, उसे बाइक और जेवर के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल से मिले जेवर को गिरवी रखकर उसका पति सऊदी अरब चला गया। वहां से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद 18 सितंबर 2024 को अन्य आरोपित ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। देवर और जेठ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने सोमवार को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment