बरेली : सकलैन मियां के उर्स की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली, संवाद पत्र । जिला प्रशासन ने इस्लामिया मैदान में सकलैन मियां के उर्स की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने रामलीला और दुर्गा पूजा को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिहाज से अनुमति के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। थाना कोतवाली में देर रात सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में हुई बैठक में उर्स कमेटी के पदाधिकारियों को इसके बारे में बता दिया गया। इस्लामिया मैदान में उर्स के कार्यक्रम के शहर में पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। इसमें पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद थी। ऐसे में इतनी संख्या में लोगों के उर्स में आने से शांति व्यवस्था बनाना चुनौती था, इसलिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।D

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment