बरेली:-शौहर को फंसाने के लिए रखा गया गैंगस्टर, वायरल वीडियो से खुला राज तो महिला गिरफ्तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

महिला का तमंचा रखते हुए वीडियो हुआ था वायरल, एक तमंचा और एक टॉय पिस्टल भी बरामद

बरेली, संवाद पत्र । पति को फंसाने के लिए महिला ने ससुराल में तमंचा रख दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कर तमंचा और टॉय पिस्टल बरामद कर ली लेकिन पहने हुए कपड़े नहीं मिलने से महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब थाना सीबीगंज पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कपड़े बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला की पहचान गांव तिलियापुर निवासी निशा के रूप में हुई है। क्राइम इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गांव तिलियापुर के फैजान के घर में अवैध तमंचा रखा गया था। वीडियो में एक महिला तमंचा रखती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस फैजान के घर पहुंची तो वह मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी निशा घर पर मौजूद थी।

निशा के इशारे पर पुलिस ने घर से तमंचा बरामद किया और एक टॉय पिस्टल भी बरामद की लेकिन वीडियो में महिला के पहने हुए कपड़े नहीं मिले, इसकी वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। रविवार को पुलिस ने महिला के घर से कपड़े बरामद किए और निशा को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा है। उसने अपने भाई शादाब के कहने पर अपने पति फैजान को फंसाने के लिए ससुराल में तमंचा रखा था। वह तमंचा भी उसके भाई शादाब ने लाकर उसे दिया था।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment