बरेली: बहेड़ी में हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, पादरी गिरफ्तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली/बहेड़ी, संवादपत्र । हिंदू महिलाओं को रामचरित मानस के बारे में भ्रामक जानकारी देकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक पादरी को गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक बहेड़ी के मोहल्ला सिंह गौटिया में प्रार्थना सभा की आड़ में ईश्वरी प्रसाद लोगों को गुमराह कर रहा था। रामचरित मानस के बारे में हिंदू महिलाओं को बरगलाया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद के विपिन गंगवार, सोनू मोदी और आरएसएस के प्रचारक अनुज गुप्ता की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने ईश्वरी प्रसाद को उसके आवास में बने हॉल से गिरफ्तार कर लिया।

हॉल में मिले पोडियम, दानपात्र, ढोलक, चिमटा, मजीरा, काले कपड़े का फोल्डिंगनुमा बोर्ड, रामचरित मानस, दो बाइबिल, एक डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ईश्वरी प्रसाद के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बहेड़ी के घटगांव निवासी ईश्वरी प्रसाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने 2004 में ईसाई धर्म अपना लिया था और ऑपरेशन अगाफे नाम की संस्था से जुड़ गया था। गांव के लोगों ने धर्म परिवर्तन का विरोध किया तो उसने घर छोड़ दिया। कई साल रुद्रपुर, हल्द्वानी, भीमताल में मजदूरी की। फिर 2011 में बहेड़ी आकर किराए के मकान में रहने लगा।

दिसंबर 2023 में मोहल्ला सिंह गौटियां में अपना मकान बना लिया। इसी मकान के हॉल में लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताने लगा। हर रविवार को वह प्रार्थना सभा में हिंदू औरतों को बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। उसने बताया कि ऑपरेशन अगाफे संस्था से उसे 8-10 हजार रुपये मिलते हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment