बरेली :-बहन से प्यार का विरोध करने पर किशोर की पीटकर हत्या की पढे पूरी खबर ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

शीशगढ़ कस्बे में रविवार देर रात हुई वारदात

शीशगढ़, संवाद पत्र । शीशगढ़ में एक किशोर की बहन से प्यार करने का विरोध करने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। किशोर के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

शीशगढ़ के दर्जी चौक निवासी वकील अहमद का 14 वर्षीय पुत्र अरसिल घर से किसी काम से जा रहा था। मोहल्ला बहेड़ी बस अड्डा निवासी अफगान ने अरसिल का रास्ता रोका और कहा कि वह उसकी बहन से प्यार करता है। इसका अरसिल ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। उस दौरान लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि इसके बाद अफगान ने अपने भाइयों

कामरान, अदनान और एक अन्य के साथ मिलकर अरसिल की मोहल्ला दर्जी चौक पर घेरकर मारपीट की और उसपर लोहे की रॉड से भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरसिल के मामा तौफीक अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अफगान, कामरान, अदनान और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी शीशगढ़ इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment