बरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में आई महिला को अचानक ब्लीडिंग होने से खलबली

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली, संवाद पत्र । जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में उसे समय खलबली मच गई जब ओपीडी की लाइन में लगी एक महिला मरीज को रक्त स्राव होने लगा। मरीज बेहोश होने की कगार पर थी इसी बीच हेल्प डेस्क मैनेजर रश्मि सिंह वहां पहुंची और स्टाफ की मदद से उसको लेबर रूम में भर्ती कराया जहां तत्काल मरीज का स्टाफ ने इलाज शुरू किया। हालांकि मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। लेबर रूम में तैनात डॉक्टर ने बताया कि मरीज की प्राथमिक जांच कर ली गई है, तीमारदार ने बताया की महिला के पूर्व में भी 6 बच्चे हैं। जांच में महिला दो माह की गर्भवती है, पता चला है कि महिला ने घर पर गर्भपात की दवा का सेवन किया था जिसके चलते हालत बिगड़ी है, फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment