बरेली:- चर्चित नातख्वां आजम और तहजीब को मिला तूती-ए-मदीना अवॉर्ड

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

जबलपुर में जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के दौरान किया गया सम्मानित।

बरेली, संवाद पत्र । शहर के चर्चित नातख्वां आजम तहसीनी ने एक बार फिर अपनी आवाज का लोहा मनवाया है, इस बार उन्हें उनकी जादुई आवाज के लिए जबलपुर में नवाजा गया। जिसके बाद हर तरफ से उनको मुबारकबाद मिल रही है।

दरअसल नातख्वानी के लिए देश-विदेश तक मशहूर शहर के नातख्वां आजम तहसीनी और तहजीब तहसीनी मीरानी को जबलपुर में सम्मानित किया गया। यहां जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी में का आयोजन किया गया था। जिसमें उनको तूती-ए-मदीना अवॉर्ड से नवाजा गया। इस जश्न की सदारत मेराज बाबा जबलपुरी ने की। गुलशन-ए-मदीना कमेटी के सदर खालिद मोबीन, सचिव शाहिब मोबीन और वरिष्ठ सदस्यों ने शील्ड देकर नातख्वां आजम तहसीनी और तहजीब तहसीनी को सम्मानित किया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment