बच्चों को बर्बाद कर रहा था टिकटॉक, अमेरिका ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कर दिया मुकदमा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

वाशिंगटन: अमेरिका में टिकटॉक की वजह से हजारों बच्चे बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। रोजाना टिकटॉक की वजह से बच्चों का भविष्य खराब होने की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को टिकटॉक के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए मुकदमा दायर कर दिया है। इससे कंपनी हरकत में आ गई है। अमेरिका की ओर से कंपनी पर बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने और एक अन्य संघीय एजेंसी के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

कैलिफोर्निया की एक संघीय अदालत में संघीय व्यापार आयोग के साथ मिलकर यह शिकायत ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब अमेरिका तथा प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी एक और कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं, जो यह निर्धारित करेगी कि टिकटॉक देश में काम करना जारी रख सकेगा या नहीं। हालिया मुकदमा युवा उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय मंच टिकटॉक और इसकी चीन स्थित मूल कंपनी बाइटडांस के एक संघीय कानून के उल्लंघन को लेकर है।

क्या है अमेरिका में कानून

अमेरिका ने जिस कानून के तहत टिकटॉक कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है उसके मुताबिक, बच्चों से संबंधित ऐप और वेबसाइट को 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से पहले उनके माता-पिता की सहमति लेना आवश्यक है। मगर आरोप है कि कंपनी की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा था। इसलिए अमेरिका ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मगर टिकटॉक की ओर से इस मामले में अब तक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment