फेक क्रिप्टोकरेंसी मामले में ED ने लेकर लेह-लद्दाख में की पहली बार छापेमारी, जम्मू और सोनीपत से जुड़े तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार छापेमारी करते हुए शुक्रवार को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी संचालक से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे।

आरोप है कि हजारों निवेशकों ने फर्जी मुद्रा में पैसे निवेश किए, लेकिन उन्हें इसके बदले में कोई आर्थिक लाभ या मुद्रा वापस नहीं मिली। धन शोधन का यह मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई प्राथमिकी से जुड़ा है।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment