प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे कई विपक्षी सांसद, एमएसपी की मांग उठाई

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (‘ इंडिया’) के विभिन्न घटक दलों के कई सदस्य बृहस्पतिवार को प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे और किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की मांग की। विपक्षी दल सरकार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी जाए। 

तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘किसान को एमएसपी दो’ और ‘किसानों से अन्याय बंद करो’ के नारे भी लगाए। तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, झामुमो सांसद महुआ माझी और कई अन्य सांसदों ने प्याज की माला पहन रखी थी। 

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘तेदेपा और जदयू को ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ दिया गया है, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। हम किसानों के लिए एमएसपी की मांग उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने किसानों के लिए प्यााज के निर्यात पर रोक लगा रखी है जिसे खत्म किया जाना चाहिए।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment