पीलीभीत:- साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

बिठौराकलां।  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव ससुराल में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया की रहने वाली प्रीति देवी (25) की शादी करीब छह साल पहले गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौराकलां के मुकेश कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल वालों के अनुसार  शनिवार सुबह पति घर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो प्रीति का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला।  यह देख उसके होश उड़ गए। परिवार में चीख पुकार मच गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। चूंकि मामला विवाहिता की मौत से जुड़ा था तो मजिस्ट्रेट को भी बुला लिया गया। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी कार्रवाई के लिए मृतका के मायके वालों से तहरीर मांगी गई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment