पीलीभीत:-खुंखार बाघ पकड़ा गया…मगर चंद घंटे बाद दूसरे ने किया हमला…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

पीलीभीत, संवाद पत्र । बीते दिनों ग्रामीण पर हमला करने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने बमुश्किल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद राहत महसूस की जा रही थी। अब एक और बाघ जंगल से निकला और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मामला माधोटांडा क्षेत्र के शारदा सागर डैम के पास का है। सोमवार सुबह ग्रामीण सुजीत राय खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक बाघ आया और हमला कर दिया। शोर पर जमा हुई भीड़ ने बमुश्किल ग्रामीण को बचाया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई और बाघ को घेर लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और जानकारी की। हमला करने वाला बाघ झाड़ियों में छिप गया। टीमें मौके पर जुटी है। भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment