नोएडा: कार की छत पर बैठकर युवक ने बनाया ‘रील’, पुलिस ने लगाया 28,500 रुपये का जुर्माना

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नोएडा। नोएडा में कार की छत पर बैठ कर ‘रील’ बनाने के मामले में यातायात पुलिस ने वाहन मालिक पर 28,500 रुपये जुर्माना लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को वायरल हुए 12 सेंकड के वीडियो में सफेद कमीज पहने एक युवक कभी चलती कार की छत पर, तो कभी बोनट पर बैठा दिख रहा है।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लोगों ने कार्रवाई की मांग के साथ पुलिस की आलोचना थी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) गौतमबुद्ध नगर यमुना प्रसाद ने बताया कि वाहन के पंजीकृत नंबर के आधार पर उसके मालिक के नाम पर 28,500 रुपये का ई-चालान जारी किया गया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment