नैनीताल:- हरिद्वार से आई टीम ले गई क्लोरीन के पांच सिलेंडर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नैनीताल। सूखाताल स्थित पंप हाउस में क्लोरीन गैस के रिसाव होने के बाद जल संस्थान ने तीन पंपों पर रखे पांच क्लोरीन गैस के सिलेंडरों को निस्तारण के लिए हरिद्वार भेज दिया है। 

जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि शहर में जल संस्थान के चार पंप हाउस हैं। इनमें से तीन पंप हाउसों में क्लोरीन के चार भरे और एक खाली सिलेंडर रखे हुए थे।

बीते दिनों गैस रिसाव के बाद सुरक्षा की दृष्टि से हरिद्वार से आई टीम को पांच सिलेंडर निस्तारण के लिए सौंप दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि अब नैनीताल के किसी भी पंप आउस में क्लोरीन गैस का सिलेंडर नहीं है। गौरतलब है कि बीते दिनों क्लोरीन गैस रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। गैस की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। जिनका बीडी पांडे अस्पताल में उपचार किया गया। रविवार को हरिद्वार से आई टीम ने शहर के सभी पंप हाउसों का निरीक्षण किया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment