जम्मू-कश्मीर चुनाव:- शाह और जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से की मतदान की अपील, जानें क्या कुछ कहा । 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली , संवाद पत्र । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो युवाओं को शिक्षा व रोजगार दिलाने में तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हो साथ ही क्षेत्र में अलगाववाद व परिवारवाद की समाप्ति के लिए दृढ़ हो। 

शाह ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है। अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

पहले चरण में जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों की 24 सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है।’’ 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment