छत्तीसगढ़:- में दंपती का शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कोरबा, संवाद पत्र । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर बाद में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में पुलिस ने जगन्नाथ मंझवार (37) और उसकी पत्नी संतोषी बाई (35) का शव बरामद किया है। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के निवासी जगन्नाथ और उनकी पत्नी संतोषी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया। इससे संतोषी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। 

उन्होंने बताया कि जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने दंपति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवारो बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment