चलती ट्रेन से धकेलकर दो सिपाहियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

जाहिद खान ने 19-20 अगस्त की रात में बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार नाम के दो सिपाहियों को ट्रेन से धकेलकर गिरा दिया गया था

लखनऊ‚ संवाद पत्र। चलती ट्रेन से नीचे धकेलकर दो सिपाहियों की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद ज़ाहिद एनकाउंटर में घायल हो गया। इसके बाद यूपी एसटीएफ़ ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। जाहिद को गाजीपुर के थाना दिलदार नगर क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था।

पिछले महीने 19-20 अगस्त की रात में बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार नाम के दो सिपाहियों को ट्रेन से धकेलकर गिरा दिया गया था। दोनों सिपाही अवैध शराब की तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे थे। 

इस मामले में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस की टीम ने गाजीपुर के थाना दिलदार नगर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आरोपी मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ज़ाहिद पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित था। घायल जाहिद पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment