कोरबा : कोयला खदान मजदूरों ने मनाया राष्ट्रव्यापी काला दिवस, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कोरबा,संवाद पत्र। जिले में आज साेमवार काे मजदूरों ने राष्ट्रीय व्यापी काला दिवस मनाया, जिसके तहत कोरबा के गेवरा कोयला खदान में, मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू सहित प्रमुख श्रमिक संगठनों ने राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया। गेवरा खदान के बाहर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल श्रमिक नेताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि कोयला खदानों का निजीकरण बंद होना चाहिए, श्रम कानूनों में संशोधन नहीं होना चाहिए। एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू मॉडल को समाप्त किया जाना चाहिए। मजदूरों का भी श्रमिक संगठनों के विरोध को समर्थन मिला है। इस प्रदर्शन से सरकार को मजदूरों की मांगों को पूरा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment