केजरीवाल कल खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, जाने कहा होगा अब नया आवास…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली , संवाद पत्र । आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे और लुटियन की दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में चले जाएंगे। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे, जो मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर स्थित है। यह आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के समीप है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से ‘‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’’ लेने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह लोगों का विश्वास जीत लेंगे, तभी इस पद पर वापस आ जाएंगे। अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment