कासगंज: सौतेले बेटे को मौत के घाट उतारने वाला बाप गिरफ्तार, घरेलू विवाद में की थी हत्या।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

आरोपी की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

कासगंज, संवाद पत्र । बीते दिन पुत्र के साथ मिलकर सौतेले बड़े पुत्र की हत्या कर देने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद में पुत्र की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

30 सितंबर की रात को थाना अमांपुर के गांव नगला भवानी में सौतेले पिता रामबाबू ने छोटे पुत्र रिंकू के साथ मिलकर सौतेले बडे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने अपने ससुर रामबाबू और देवर रिंकू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रिंकू को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पिता रामबाबू फरार चल रहा था। बुधवार की शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी  रामबाबू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशान देही पर घर से ही हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा भी बरामद कर लिया। अमांपुर के थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में घरेलू विवाद के चलते अजय की हत्या करना स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसके विरुद्ध आग्रिम कार्रवाई हुई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment