कासगंज:- ‘माफिया और मठाधीश’ वाले बयान से आक्रोश, फूंका अखिलेश यादव का पुतला

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कासगंज, संवाद पत्र । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर सूबे के साधु-संत के साथ भाजपा नेता नाराज हो गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के राजकोल्ड तिराहे पर रोष प्रकट कर अखिलेश का पुतला दहन किया। माफिया और मठाधीश वाले बयान को साधु संतो का अपमान बताया। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि अखिलेश यादव ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ माफिया के स्थान नहीं हैं। माफिया गुंडे समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। माफिया वही तैयार होते हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने कहा कि मठ हमारी पुरातन संस्कृति सनातन की धरोहर है। लाखों मठों का इतिहास रहा है। भारत के लोगों को भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान है। युवा मोर्चा मठ हो संतो का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगा। अखिलेश यादव सदैव हिंदू सनातन धर्म का अपमान करते रहे हैं।

उन्होंने देश के हिंदू समाज का अपमान किया है । देश का युवा कतई इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगा इस अपमान का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा सोमेश सिंह, राजू चौहान, मुकेश प्रजापति, यश उपाध्याय, अंशुल अग्रवाल, सुनील लोधी, विनम्र अग्रवाल, देवेंद्र राजपूत,  विक्की भारद्वाज, अंकुल प्रजापति, गौरव कुमार, विनीत राजपूत, अभिषेक गुप्ता, मुकेश कुमार, आयुष गुप्ता, अंकित पाठक, हरदयाल , देवेंद्र, अनिल,पंकज, तेजपाल, कन्हैया लाल ,हर्षित साहू आदि मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment