कासगंज:- बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कासगंज, संवादपत्र । बुधवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे कासगंज में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं, और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजार की सड़कों पर पानी भरा होने के कारण बाजार भी बंद दिखाई दे रहे हैं।

जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है, और कई स्थानों पर मकान की दीवारें भी ढह गई हैं। तेज बारिश और हवाओं के कारण किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। रिमझिम और झमाझम बारिश ने लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लोग केवल अत्यधिक जरूरत के कामों के लिए ही घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत आपूर्ति बाधित
बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई है। कासगंज शहर में बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। भिटौना बिजली घर में जलभराव हो जाने के कारण आपूर्ति रोक दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। साथ ही, घरों में पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment