कासगंज:- तीर्थनगरी के बाछरू तालाब का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बाछरू तालाब पर पहुंचकर सदर विधायक ने परखीं तालाब की विशेषताए।

सोरों,संवाद पत्र। तीर्थनगरी में एक नहीं अनेकों विशेषताए हैं, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है। सदर विधायक शनिवार को बाछरू तालाब पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से तालाब की विशेषताओ के बारे में जानकारी की। विधायक ने तालाब का जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण का भरोसा दिया है।

गंगा समग्र योजना की जमीनी हकीकत जानने सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत सोरों पौराणिक स्थल बाछरू तालाब पर पहुंचे। जहां मौजूद लोगों ने तालाब के बारे में जानकारी दी। लोगों ने उन्हें बताया यहां प्रतिदिन और खास तौर पर शनिवार को त्वचा रोग से पीड़ित रोगी आते हैं। तालाब के पानी को मिलाकर स्नान करते है। उन्हें आस्था और विश्वास है कि स्नान करने से त्वचा रोग दूर हो जाते हैं। इसी स्थान पर प्रतिवर्ष देव छठ के दिन बड़ा मेला लगाता है। गांव-गांव से लोग पूढ़ी, खीर का प्रसाद लेकर यहां आते हैं और तालाब में भोग लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने तालाब का जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिया। जिससे सोरों वासियों में तालाब के विकास की उम्मीदो पंखे लगे। लोगों का मनाना है कि जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, डा. संतोष कुमार शर्मा, मनोज वशिष्ठ प्रधान, रूप राम प्रधान सहित गंगा समग्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment