कानपुर :- 200-15,000 तक की होगी मैच की टिकट…पांचों दिन का टिकट एक साथ लेने पर इतना मिलेगा डिस्काउंट, 27 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट मैच

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । 27 सितंबर से ग्रीनपार्क में होने वाले भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच की टिकट दो-तीन दिन में मिलना शुरू हो जाएंगी। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक माई शो से मिलेंगी, वहीं लोकल टिकट काउंटर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस बार प्रतिदिन के हिसाब से टिकट दी जाएगी। सबसे कम कीमत की टिकट का मूल्य 200 रुपये निर्धारित किया गया है। यह टिकट छात्रों के लिए होगा। यदि कोई पांचों दिन की टिकट एक साथ लेना चाहेगा तो उसे डिस्काउंट दिया जाएगा। सबसे महंगी टिकटों में स्टेडियम के बॉक्स होंगे, जिसकी कीमत 10 से 15 हजार तक होगी।

वेन्यू डायरेक्टर ने बताया कि स्कूली बच्चों को फ्री में मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को पहले से आवेदन करना होगा। प्रतिदिन अधिक से अधिक 300 बच्चों को फ्री में मैच दिखाया जाएगा। बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था भी यूपीसीए करेगा। उन्होंने बताया कि पहली बार मूक-बधिर बच्चों को भी फ्री में मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए मैच के बीच किसी एक दिन इन बच्चों के लिए रखा जाएगा। 

एक-दो दिन में तय होगी दर्शक क्षमता

ग्रीनपार्क में सभी टूटफूट का काम पूरा हो चुका है। यूपीसीए ने एचबीटीयू को लोड चेक करने का काम सौंपा था। जिसका काम भी शुक्रवार को पूरा हो गया। अब सोमवार या मंगलवार एचबीटीयू अपनी रिपोर्ट यूपीसीए को सौंपेगी। जिसके बाद ही ग्रीनपार्क की वास्तविक दर्शक क्षमता का पता चलेगा। इसी के बाद ही टिकट बिक्री का काम यूपीसीए शुरू करेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment