कानपुर :- सीसामऊ में 1.20 करोड़ से शौचालय सुधरेंगे…स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम को इतने लाख रुपये हुए जारी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में खराब शौचालयों की स्थिति जल्द सुधरने वाली है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत यहां 1.20 करोड़ रुपये से शौचालयों की हालत सुधरेगी। इसके साथ ही यूरिनल का भी निर्माण होगा।

नगर निगम ने शासन को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के शौचालयों के सुधार व पिंक शौचालय निर्माण कराने के लिये डीपीआर तैयार कर धन आवंटित करने का अनुरोध किया था। जिस पर शासन ने केंद्र का 25 फीसदी अंश 30 लाख और राज्य का 16 फीसदी अंश 19.21 लाख कुल 49.24 लाख रुपये नगर निगम को जारी कर दिया है।

शेष धनराशि नगर निगम कानपुर अपने संसाधनों से खर्च करेगा। राज्य मिशन निदेशक एसबीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि स्वीकृत धनराशि को कहीं और खर्च किया गया तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जायेगा। इसके लिये नगर आयुक्त व संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

इन शौचालयों का होगा जीर्णोंद्धार

जोन 4 वार्ड 49 में जीवन लाल हाता में स्थित शौचालय पुननिर्माण कार्य, वार्ड 5 के अंतर्गत टूटी मस्जिद चौराहे के पास पिंक शौचालय का नव निर्माण, ब्रह्म नगर चूना भटिया, टूटी रेलवे लाइन के पास स्थित शौचालय का पुननिर्माण, वार्ड 37 में कमला नेहरू पार्क स्थित शौचालय एवं प्रसाधन का पुननिर्माण, वार्ड 32 भन्नानापुरवाबसंत लाल का हाता स्थित शौचालय का जीर्णोंद्धार, वार्ड 4 के 12 3 में स्थित शौचालय का पुननिर्माण का कार्य, वार्ड 15 के नयापुरवा में परशुराम वाटिका के पास शौचालय का पुननिर्माण के साथ ही वार्ड 15 लाल इमली कॉलोनी में ब्लॉक नं 6, 13 में शौचालय का जीर्णोंद्धार कार्य होगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment