कानपुर :-सीसामऊ में दलित कार्ड की संभावना टटोल रही भाजपा, पार्टी के नेताओं का ये है मानना..

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर,संवाद पत्र । सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ब्राह्मण या वैश्य प्रत्याशी के विचार मंथन के बीच दलित कार्ड खेलने पर जीत की संभावनाएं परख रही है। पिछले दिनों प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से इस बाबत चर्चा की बात कही जा रही है। 

दलित प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान, महेश वाल्मीकि, संजय जाटव एडवोकेट व देवेश कोरी के नाम लिए जा रहे हैं। हालांकि सुरेश अवस्थी, अरविंद अग्निहोत्री के अलावा एमएलसी सलिल विश्नोई को पहले ही मजबूत प्रत्याशी गिना जा रहा है। 

भाजपा में सदस्यता अभियान के कारण चुनावी तैयारियां धीमी पड़ने को लेकर मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है, सीसामऊ में वोटर बढ़ाने का काम चल रहा है। बूथ और सेक्टर के जिम्मेदार लोग घर-घर जा रहे हैं। 94 बूथ मुस्लिम बहुल बूथों पर अल्पसंख्यक मोर्चा सक्रिय है। 

निर्वाचन क्षेत्र में 1.12 लाख मुसलमान के साथ 60 हजार दलित वोटर है। भाजपा नेताओं का मानना है कि इस दलित वोटों में सेंधमारी से जीत का रास्ता खुल सकता है। हालांकि इसमें बसपा की चुनौती है। सपा से नसीम सोलंकी के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी आना तय है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment