कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया था कीटनाशक.. चारों युवकों ने लूटी थी अस्मत, पुलिस भेज चुकी जेल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र। कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में बीते 30 अगस्त को चार युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद किशोरी ने कीटनाशक पी लिया था। परिजनों ने किशोरी को इलाज के निजी नर्सिंग में भर्ती कराया। जहां रविवार देर रात किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज चारों युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 

ये  था पूरा मामला।

महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़िता पिता ने बताया कि बीते 30 अगस्त को घर के बरामद में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवक आए। बेटी को खींचकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोगों की भीड़ जुटी। इस पर एक आरोपी राजा उर्फ इस्लाम को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में राजा भी लोगों को धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद युवकों ने परिजनों को धमकी दी थी। धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया था।

चारों आरोपी भेजे जा चुके जेल।

डीसपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चारों आरोपियों इरफान, इजराइल, राजा उर्फ इस्लाम और इमराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में मौत की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment