कानपुर :-बस्तियों में पहुंचे भाजपाई, सीसामऊ विधानसभा के लिए झोंकी ताकत…बूथ चलो सदस्यता करो अभियान की शुरुआत

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । भाजपा का बूथ चलो सदस्यता करो अभियान सीसामऊ विधानसभा के कौशलपुरी मंडल से शुरू हो गया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बूथ संख्या 134 से सदस्यता करानी शुरू की। 

झमाझम बारिश के बीच प्रकाश पाल ने घर-घर दस्तक दी और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। छाता लगाये पदाधिकारी विधानसभा की कई बस्तियों में पहुंचें। एक दिन पहले क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने सीसामऊ में कम सदस्यता पर नाराजगी जताई थी। 

प्रकाश पाल ने कहा कि प्रथम चरण का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ था। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक बूथ पर वरिष्ठ नेताओं के प्रवास कार्यक्रम लगाकर हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ए श्रेणी के बूथों पर जितने मत पार्टी को मिले कम से कम उतने सदस्य आवश्यक रूप से बनाने हैं। 

इसी को देखते हुये जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने सीसामऊ विधानसभा के रायपुरवा मंडल में बूथ संख्या 263 पर दिन भर का प्रवास लगाते हुए सदस्य बनाए। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बूथ संख्या 261 पर प्रवास कर भाजपा का सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अनिल दीक्षित ने रायपुरवा के बूथ संख्या 275 में घर-घर पहुंच संपर्क कर सदस्य बनाया। 

मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सक्सेना, करन यादव, गौरव पांडे ने अपनी मंडल की टीम के साथ आवंटित बूथों पर प्रवास कर सदस्यता कराई। सदस्यता अभियान में लगे क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में बूथ चलो सदस्यता करो अभियान शुरू किया जा चुका है। पहले दिन सभी जिलों को मिलाकर 2 लाख पार्टी के सदस्य बनाये गये।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment