कानपुर, संवादपत्र । साढ़ थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पिता ने अपनी बेटी पर चापड़ से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बीच बचाव करने पहुंचा बेटे को भी पिता ने जमकर पीटा। जिससे बेटी घायल हो गई व बेटे का हाथ टूट गया। बेटी ने साढ़ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तलाश के साथ घटना की जांच शुरू की है।
साढ़ थानाक्षेत्र के असेनिया गांव निवासी रामकुमार सविता की बेटी कुसुम सविता ने शनिवार दोपहर साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर पर शराब के नशे में उसके पिता और मां के साथ कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिससे गुस्साए पिता ने बेटी कुसुम पर चापड़ से वार कर दिया।
वहीं बीच बचाव करने पहुंचे बेटे को भी जमकर पीटा। जिससे बेटे का हाथ टूट गया है। परिजन दोनों को घायलावस्था में भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। बेटी कुसुम ने साढ़ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस पिता की तलाश में जुटी है। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।













