मनोरंजन /बॉलीवुड। एक्ट्रेस-फिल्ममेकर और सांसद कंगना रनौत को फिल्म इमरजेंसी की वजह से अपना मुंबई वाला बंगला बेचना पड़ गया. कंगना ने इसकी वजह भी बताई है. कुछ फिल्म की रिलीज डेट टलने को लेकर कंगना रनौत ने पोस्ट कर के कहा था कि वह अब सबकी टारगेट बन चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज में देरी होने की वजह से कंगना काफी परेशान हैं. इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सिख समुदाय के विरोध के चलते कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है. ऐसे में उनपर एक और मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. कंगना को अपना मुंबई वाला बंगला बेचना पड़ गया है. कंगना ने ऐसा करने की वजह भी बताई है. ये वही बंगला है जिसपर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था।
न्यूज 18 के साथ बातचीत में कंगना ने बताया कि इमरजेंसी की रिलीज में देरी की वजह से हुए घाटे के लिए उन्हें ये फैसला लेना पड़ा. कंगना ने कहा, “स्वाभाविक रूप से, मेरी फिल्म रिलीज होनी थी. मैंने अपनी सारी संपत्ति इस पर लगा दी है. अब जब यह रिलीज नहीं हुई तो मुझे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खैर, आप अपनी संपत्ति का इस्तेमाल ऐसे ही समय में करते हैं. जैसे, अगर आप कभी बुरे समय का सामना कर रहे हैं, तो आप इसे बेच सकते हैं. अब आप मुझसे इसके लिए भी स्पष्टीकरण मांग रहे हैं.”.कंगना ने बंगले को 32 करोड़ में बेचा है।














