औरैया न्यूज :- मामूली बात पर विवाद…ईंट पत्थर व लाठी चले, एक की मौत, भाई के बचाव में दूसरा भाई भी हुआ घायल … जाने पूरा मामला

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

औरैया, संवाद पत्र। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाइक की चाभी को लेकर हुए विवाद में ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि बीच बचाव में दूसरा भाई भी घायल हो गया है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लमपुर के पास स्थित सबमर्सिबल पर सोमवार की शाम को कुछ लोगों ने खाने पीने का इंतजाम किया था। जिसमे गांव बल्लमपुर निवासी सुनील कुमार व उसका छोटा भाई राकेश कुमार पुत्रगण द्वारिकाप्रसाद उसी गांव के ही चन्दन पुत्र संतोष कुमार शाक्य के साथ सबमर्सिबल पंप पर खाने पीने के लिए पहुंचे। 

खाना पीना होने के बाद रात करीब नौ बजे जब चंदन ने राकेश से बाइक की चाभी मांगी तो राकेश ने चाभी खोने की बात कही। इसी बात को लेकर चंदन और राकेश में विवाद हो गया। बल्लमपुर गांव के पास स्थित चौराहे पर पहुंचते ही चंदन ने राकेश के ऊपर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारना शुरू कर दिया। जिसमें राकेश की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पर सुनील को भी चोटें आई। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि अजीतमल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment