एलडीए के 400 से अधिक कर्मचारियों द्वारा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा न देने पर सितंबर का वेतन रोक दिया है…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

छह अधिकारी भी शामिल, सितंबर का रोका गया वेतन
संवाद पत्र , लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के 400 से अधिक कर्मचारियों द्वारा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा न देने पर सितंबर का वेतन रोक दिया है। साथ ही यह कार्रवाई ब्योरा न देने वाले छह अधिकारियों पर भी की गई है। तय समय पर वेतन नहीं आया तो कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई।

सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। जो 30 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना था। इसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी व अधिकारी पीछे रहे। करीब 400 से अधिक कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर संपत्ति का ब्योरा अपलोड नहीं किया। साथ ही छह अधिकारियों ने भी ब्योरा नहीं दर्शाया। इन सभी का सितंबर का वेतन रोक दिया गया है। गुरुवार को कर्मियों के खातों में वेतन नहीं आया तो एक-दूसरे से चर्चा करने पर रोके जाने की जानकारी हुई और खलबली मच गई। वहीं, कर्मियों का कहना है संपत्ति का ब्योरा देने का लिखित आदेश नहीं मिला था।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment