उन्नाव में दो बसों की भिड़ंत: हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 41 छात्र-छात्राएं घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उन्नाव, संवादपत्र । उन्नाव में राम कली बुद्धि लाल साहू स्कूल की दो बसों में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में 41 छात्र-छात्राएं घायल हो गई। दोनों बसें एक ही स्कूल ही है। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पूरा मामला पुरवा कोतवाली के परी पावनी ढाबे के पास का बताया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक ही स्कूल ही दो बसें बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान दोनों बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 41 छात्र-छात्राएं घायल हो गई। सभी घायलों को सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया। ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा बताया जा रहा है। एक बस का ड्राइवर नशे में मिला। हादसे की जांच के लिए एआरटीओ प्रवर्तन मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार समेत कई लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment