संवाद पत्र, अमरोहा । जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में चामुंडा मैया के नाम पर छोड़े गए बकरे का अंतिम संस्कार गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगा घाट में किया गया उसकी सब यात्रा को बाजे गाजे डीजे बजाकर सभी ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ निकाला।
बताते चलें कि अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल में बुधवार को स्थित चामुंडा देवी के मंदिर में के नाम पर ग्रामीणों ने बकरा छोड़ा हुआ था गांव में पल रहे बकरे का निधन हो गया। बताते हैं कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे तेज बुखार आया था। ग्रामीणों ने उसका उपचार भी कराया। सुधार होने पर उसे गांव में लेकर आ गए लेकिन उसकी हालत मध्यरात्रि को अचानक बिगड़ गई। बकरे के निधन की जानकारी होने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और बकरे की शव यात्रा को गाजियाबाद के साथ डीजे बजाकर निकाला गया डीजे पर सब्र शव यात्रा ले जाते हुए माता रानी के भजन भी बजाए गए ग्रामीणों ने चामुंडा मैया के नाम पर छोड़े गए इस मृत बकरे का अंतिम संस्कार तिगरी गंगा घाट पर सभी रस्मों रिवाजों के साथ किया।













