आज का राशिफल। 04 अक्टूबर, 2024

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मेष
आज आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

वृष
आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा।

मिथुन
आज राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे। सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लेंगे। कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी।

कर्क
आज अपनी छवि को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी न बुजुर्ग सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं।

सिंह
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको काफी अच्छी छूट और ऑफर का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। नए व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी।

कन्या
आज उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी योजना के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। वाहन के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है।

तुला
आज व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना बन रही है। इससे आप में एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक
आज लंबी दूरी की यात्रा न करें। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे, लेकिन लोग आपको उतना भाव नहीं देंगे, जिससे आपको अपमान महसूस हो सकता है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

धनु
आज महत्वपूर्ण वस्तुओं व सेवाओं की खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। शाम के समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है।

मकर
आज जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस का काम आपको घर पर भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कुंभ
आज फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। बौद्धिक विषयों में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है।

मीन
आज अपने गुप्त रहस्य किसी को न बताएं। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाए रखें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment