आगरा। आगरा के कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी भाइयों से 10 लाख रूपये की लूट की। बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की घटना को अंजाम दिया। आप-पास के लोगों ने बताया कि यहां कई दिन से बदमाश सक्रिय थे। 10 दिन में यह तीसरी घटना हैं। बदमाश पहले बी दो बाइक भी उठाकर ले जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र अपने भाई नरेश मोटवानी की साथ कमला नगर की और बाइक से जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च डाल दी और उनका बैग छीनकर भाग गए। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सूरज राय मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए थे। वहां आसपास के लोगों ने बताया की दस दिन में यहां तीसरी वारदात है। कुछ दिन पहले ही दो बाइक भी चोरी हो चुकी हैं।













