आगरा :- घर में पाकिस्तान का झंडा लगाने वालों पर मुकदमा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

आगरा, संवाद पत्र।  थाना सदर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदूवादियों में उबाल पैदा हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बजरंगदल के बंटी ठाकुर की तहरीर पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र में आरती मनोज हॉस्पिटल के सामने गली में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था। उसके बारे में जानकारी मिली तो सदर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने धाना 299 में केस दर्ज किया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment