अयोध्या: पूर्व प्रधान के घर चोरों ने जेवरात व नगदी किया पार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बड़ागांव/अयोध्या, संवाद पत्र । रौनाही थाना क्षेत्र के डेलुभारी गांव में पूर्व प्रधान ध्रुव सिंह के यहां बुधवार देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिजन जब सुबह उठे तो अलमारी से सोने, चांदी के जेवरात गायब मिले। चौकी प्रभारी सतीचौरा व फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की।
  
पूर्व प्रधान ध्रुव सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सभी परिजन अपने कमरे में सो रहे थे। बेटा छत पर सो रहा था। इसी बीच छत की सीढ़ी से चोर नीचे उतरे और अलमारी में रखा सोने का एक हार, झुमका, दस अंगूठी आदि चुरा ले गए। चौकी प्रभारी चौकी सती चौराहा एसएन सिंह ने बताया मौके पर फॉरेंसिक टीम और पंचायत भवन में लगी सीसीटीवी के माध्यम से जांच की जा रही है। बहुत जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment