अयोध्या: डॉ. रामविलास वेदांती ने नृपेंद्र मिश्र का समर्थन करते हुए साधा निशाना, राम मंदिर आंदोलन के महानायकों को लेकर कही यह बड़ी बात …

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

अयोध्या,संवाद पत्र । श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने नृपेंद्र मिश्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साल 1990 में निहत्थे कार्यसेवकों पर गोली चलाने का आदेश मुलायम सिंह यादव ने दिया था, इसमें नृपेंद्र मिश्र की अहम भूमिका थी। यह हर कोई जानता है, मोदी सरकार में नृपेंद्र मिश्र को विशेष सम्मान देते हुये राम मंदिर निर्माण समिति का चेयरमैन बना दिया गया। हालांकि बातचीत के दौरान डॉ. रामविलास वेदांती ने खुद भी नृपेंद्र मिश्र के एक बयान का स्वागत और समर्थन किया है।

बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दिसंबर माह से राम मंदिर परिसर में ऋषि मुनियों की मूर्तियां स्थापित कराने की बात कही है, इसी बात का डॉ. रामविलास वेदांती ने समर्थन करते हुये राम मंदिर आंदोलन के महानायक स्वर्गीय महंत परमहंस रामचन्द्र दास , स्वर्गीय अशोक सिंघल , महंत अवैद्यनाथ और  कोलकाता के कोठारी बंधुओं राम कुमार व शरद कुमार कोठारी की प्रतिमायें लगानी चाहिये। इस दौरान डॉ.राम विलास वेदांती ने एक गंभीर आरोप और भी लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में कोई योगदान नही दिया। उनके नाम पर चौक अयोध्याधाम में बन गया, जबकि जिन्होंने बलिदान दिया उनके नाम पर कुछ नहीं हुआ।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment