अमरोहा :- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव अग्रवाल के पिता का दिल्ली में निधन, हसनपुर लाया जा रहा पार्थिव शरीर.

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हसनपुर (अमरोहा) ,संवाद पत्र। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव अग्रवाल के पिता का दिल्ली में निधन हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता के निधन की सूचना मिलने पर नगर में उनके परिजनों एवं संबंधियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

नगर के मोहल्ला महल निवासी 90 वर्षीय विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल हसनपुर तहसील बार एसोसिएशन संस्थापक सदस्य रहे हैं। वह कई बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। उनके बेटे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर आसीन हैं। पिछले काफी समय से विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल बीमार चल रहे थे। इस दौरान वह अपने बेटे के चुनाव आयुक्त राजीव अग्रवाल के साथ उनके दिल्ली स्थित आवास पर ही रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना से हसनपुर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। तहसील के अधिवक्ताओं को भी गहरा दुख हुआ है, दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को हसनपुर नगर लाया जा रहा है। ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment