अभय हत्याकांड: Unnao में नामजद आरोपियों के खिलाफ संलिप्तता होने पर होगी कार्रवाई…जानिए पूरा मामला

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उन्नाव, संवादपत्र । गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित अंशिका अपार्टमेंट में डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाले युवक की अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंका गया था। हत्या के नौवे दिन उसका शव हरदोई गोमती नदी से बरामद हुआ था। 

पुलिस ने मुख्य आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों में पुलिस जांच में जुटी है। उन्नाव एसपी ने बताया कि साक्ष्य मिलने पर नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मूलरूप से कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र 25/ ईडब्ल्यूएस बर्रा 2 निवासी चौबीस वर्षीय अभय त्रिपाठी पुत्र स्व. जनार्दन त्रिपाठी अपनी पत्नी दिव्या त्रिपाठी के साथ गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित अंशिका अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। 25 जुलाई को अपने दोस्त तुषार के साथ घर से निकला। जिसके बाद से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। 

जिस पर 27 जुलाई को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तुषार, रोहित, सौरभ, प्रदीप, अनिरूद्ध के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गगनी खेड़ा में रहने वाले तुषार उर्फ अमन व उसके मौसेरे भाई शुभम से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने हत्या कर शव हरदोई गोमती नगर में फेंकने की बात कही। जिस पर पुलिस ने शव बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। 

वहीं अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को अभी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस बाबत एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के दौरान अगर अभय की हत्या में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment