अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटे अकाय की क्यूट सी तस्वीर, शरारत देख फैंस को आया प्यार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में हैं। कपल अपने दोनों बच्चों की परवरिश लाइमलाइट से दूर कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर पोस्ट नहीं की है। वहीं अकाय के जन्म के 6 महीने बाद भी अभी तक उनका चेहरा भी सामने नहीं आया है। लेकिन वामिका की एक झलक ही दुनिया को देखने को मिल चुकी है। वो भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने नहीं दिखाई। हालांकि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने बच्चों की स्नीकपीक्स शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनकी क्यूटनेट देखने को मिलती है। जहां कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी वामिका की ड्रॉइंग स्किल्स की कलाकारी फैंस को दिखाती नजर आई थीं तो वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे की एक तस्वीर शेयर कर उनकी शैतानी दिखाई है।

अकाय की पहली झलक आई सामने

अनुष्का शर्मा ने अकाय के जन्म के 6 महीने बाद उनकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें कलरफुल पॉप्सिकल्स के साथ-साथ आइसक्रीम से भरा एक कटोरा रखा दिखाई दे रहा है। वहीं एक दूसरे कटोरे में कुछ खीरे और गाजर रखे नजर आ रहे हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसी के पीछे अनुष्का और विराट के लाडले अकाय के नन्हें-मुन्हें से हाथ भी आपको दिखाई देंगे, जो आइसक्रीम से सने नजर आ रहे हैं। अकाय के हाथ को देखकर लग रहा है कि वह कलरफुल पॉप्सिकल्स से भरे कटोरी को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे तभी अनुष्का ने उस पल को कैमरे में कैद कर लिया और फैंस के साथ शेयर भी कर दिया। अकाय की ये क्यूट सी शरारत भरी तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

अनुष्का-विराट बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। ऐसे में कपल अपने दोनों बच्चों को भी कैमरे से दूर रखते हैं। हालांकि एक मैच के दौरान फैंस को वामिका की एक झलक देखने को जरूर मिली थी, जिसके बाद हर कोई उनकी तुलना पापा से करने लगा था। लेकिन इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का चेहरा कभी देखने को नहीं मिला। लेकिन उनकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। वहीं वामिका के छोटे भाई अकाय की भी पहली झलक शेयर कर अनुष्का शर्मा ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment