लाल फाटक पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी भंयकर आग, ट्रक में रखा सामान जलकर राख

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली, संवाद पत्र । पीलीभीत से अनूपशहर जाते समय मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक लाल फाटक से उतरते हुए डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक डिवाइडर से टकराते ही चालक ट्रक से उतरकर भाग गया, जिसके बाद ट्रक में भयंकर आग लग गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का काम किया। ट्रक चालक डिवाइडर से टकराने के बाद तुरंत ट्रक से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, ट्रक में रखा सामान आग में जलकर राख हो गया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment