बहराइच: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, युवक का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

विशेश्वरगंज/बहराइच, संवादपत्र । जिले के कुरसाहा गांव निवासी युवक गुरुवार सुबह घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर में उसका शव गांव के तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। पहचान के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कुरसहा निवासी संदीप पाठक (30) पुत्र कृष्ण बहादुर गुरुवार सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं आए। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर एक बजे दीपक पाठक का शव ग्राम पंचायत के मजरा मधनगरा के दक्षिण स्थित तालाब में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक को एक बेटा और नौ माह की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment