मध्य प्रदेश: मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में दहशत

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नर्मदापुरम/इटारसी, संवाद पत्र। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पास रानी कमला पति-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गये हैं। हालांकि घटना में किसी यात्री के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं मिली है। यह हादसा इटारसी जंक्शन पर हुआ है। ट्रेन के बेपटरी होने की जानकारी होते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गये। जिससे समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया।

इटारसी में मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के दो कोच जैसे ही बेपटरी हुये। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा- तफरी फैल गई। यात्रियों को रेलवे की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद इन यात्रियों को मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के दूसरे कोच में भेजा गया है। वहीं कोच को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment